Mobile PCB resistor and its work, identification, testing and finding value

Resistor का कार्य resistance(रुकावट) पैदा करना होता है। Mobile PCB resistor या SMD resistor आकार में बहुत छोटे होते हैं। voltage और current को कम करने के लिए इसका प्रयोग होता है।

Mobile PCB पर resistor की पहचान
Resistor देखने में non electrolytic capacitor से भी छोटे आकार के होतें हैं। ये बीच में काले और दोनों side में silver/white color के होतें हैं।

Resistor का कार्य
Resistor का प्रयोग DC करंट और voltage को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। PCB पर बहुत सी IC लगी होती है जो कि किसी निश्चित वोल्ट पर ही कार्य करती है। Resistor उन IC को निश्चित volt प्रदान करते हैं।

Resistor की testing
Multimeter को beep/buzzer mode में सेट कर लेते हैं। और फिर multimeter के लीड/पिन को resistor के silver पार्ट पर लगाने लगाने पर यदि-
• कुछ रीडिंग आती है तो resistor सही है।
• रीडिंग ज़ीरो आती है तो resistor शार्ट है। इस स्तिथि में resistor बदलना होगा।
• रीडिंग 1 आती है तो resistor ओपन है। इस स्थिति में जम्पर लगाना होगा।

नोट 1: Resistor में + और - नहीं होता है।

नोट 2: कभी कभी 100ओम से कम के resistor पर beep की आवाज़ मिलती इसका मतलब ये नहीं है कि resistor शार्ट है।

Resistor की value पता करना
Mobile PCB में दो प्रकार के Resistor लगे होतें हैं-
● Non value printed resistor
● Value printed resistor

Non value printed resistor में उसकी value नहीं लिखी होती। उसकी वैल्यू पता करने को लिए multimeter का प्रयोग करते हैं। इसके लिए multimeter के nob को resistance mode में सेट करते हैं।

Value printed resistor में उसकी value code रेसिस्टर पर लिखी होती है जिसको देखकर उसके resistance का मान पता किया जा सकता है। आइये कुछ उदाहरण के माध्यम से समझतें हैं।

◆ R23 = .23 Ω
◆ 4R6 = 4.6 Ω
◆ R234 = .234 Ω
◆ 2R21 = 2.21 Ω
◆ K23 = .23 kΩ
◆ 4K2 = 4.2 kΩ
◆ 23K7 = 23.7 kΩ
◆ M23 = .23 MΩ
◆ 4M6 = 4.6 MΩ
◆ 212 = 21 + 10^2 = 2100Ω = 2100/1000 kΩ = 2.1kΩ
◆ 4343 = 434 + 10^3 = 434000 Ω = 434000/1000 kΩ = 434 kΩ


ऊपर दिए गए resistor की value =
2512 = 251 + 10^2 = 25100 Ω = 25100/1000 kΩ = 25.1 kΩ

Comments